Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
टॉप न्यूज़

युवा पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फिर खुलेगी “ट्रैफिक पाठशाला”,

10 दिनों तक चलेगा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

 

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

अनूपपुर। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और युवा पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब (IPS) के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा एक बार फिर “ट्रैफिक पाठशाला” अभियान शुरू किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा इस अभियान को अधिक प्रभावी और व्यापक रूप दिया गया है। यह अभियान लगातार 10 दिनों तक जिले के समस्त स्कूलों एवं कॉलेजों में चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से हजारों विद्यार्थियों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जाएगा।

अभियान के तहत यातायात पुलिस की टीम सीधे शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित व्यवहार का व्यावहारिक प्रशिक्षण देगी। छात्रों को हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतकों की जानकारी, निर्धारित गति सीमा का पालन, ड्राइविंग लाइसेंस का महत्व, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करना तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जाएगा।

इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें विद्यार्थियों को सिर्फ नियम नहीं बताए जाएंगे, बल्कि उन्हें “सड़क सुरक्षा का प्रहरी” बनाया जाएगा।

“एक विद्यार्थी – एक परिवार – एक सुरक्षित संदेश” की थीम पर विद्यार्थी अपने परिवार, माता-पिता, भाई-बहनों और पड़ोस के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि ट्रैफिक पाठशाला का यह संदेश कक्षा से निकलकर हर घर और हर सड़क तक पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!