कोतवाली पुलिस अनूपपुर को मिली बड़ी सफलता, समर्सिबल पंप चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, 31 हजार का माल जप्त


*रिपोर्टर :- *जियाउद्दीन अंसारी*
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका*
*अनूपपुर* ।पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने सबमर्सियल पंप चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पंप बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11.08.2026 को फरियादी श्रीकांत मिश्रा पिता स्व. अम्बिका प्रसाद मिश्रा उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड नं. 01 सामतपुर ने थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम मानपुर स्थित हरिनारायण खेड़िया के प्लांटेशन में लगा टेक्समो कंपनी का डेढ़ हॉर्स पावर का सबमर्सिबल पंप कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 460/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 12.08.2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम द्वारा घेराबंदी कर जोरा तालाब के पास मानपुर से दो संदेहियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना कबूल किया।
गिरफ्तार आरोपी –
राकेश उर्फ दादू बैगा पिता नानबाबू बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी मानपुर
सूरज महरा पिता संतोष महरा उम्र 26 वर्ष निवासी टिकुरीटोला मानपुर
आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया डेढ़ हॉर्स पावर का समर्सिबल पंप कीमत 26,000 रुपये एवं विद्युत तार तथा प्लास्टिक रस्सी कीमत 5,000 रुपये, कुल 31,000 रुपये का मशरूका जप्त किया गया है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य चोरी के मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय अशोक एक्का, सहायक उपनिरीक्षक कोमल अरजरिया, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, प्रधान आरक्षक प्रकाश तिवारी, आरक्षक अब्दुल कलीम की सराहनीय भूमिका रही।




