आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोतमा पुलिस ने निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की कराई परेड


रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
अनूपपुर /कोतमा। आगामी त्योहारों गणेश चतुर्थी, नवरात्रि सहित अन्य पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कोतमा पुलिस द्वारा आज दिनांक 11.09.2026 को विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत थाना परिसर कोतमा में थाना प्रभारी श्री रत्नांबर शुक्ल एवं थाना कोतमा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के लिस्टेड निगरानी बदमाशों एवं गुंडा बदमाशों को थाना लाकर उनकी परेड कराई गई।
इस दौरान सभी बदमाशों से उनके वर्तमान निवास एवं जीवन यापन के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई तथा उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त न हों।
थाना प्रभारी श्री शुक्ल द्वारा सभी को अपराधों से दूर रहकर समाज की मुख्य धारा से जुड़कर ईमानदारी से जीवन यापन करने की समझाइश दी गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि त्योहारों के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अशांति या अपराध में उनकी संलिप्तता पाई गई तो उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




