मस्तूरी : संकुल केंद्र कन्या मस्तूरी में दो प्रधान पाठकों का विदाई सह सम्मान समारोह सम्पन्न
मस्तूरी जिला – बिलासपुर (छ.ग.)। संकुल केंद्र कन्या मस्तूरी में कल दिनांक 22 अगस्त 2026 शनिवार को सेवानिवृत्त हुए दो प्रधान पाठकों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह श्रीफल और साल देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षक
1. आदरणीय श्रीमती सीता यादव
प्रधान पाठक – प्रा.शा. गोपियापारा मस्तूरी
पदभार ग्रहण – 07-02-1983 | सेवानिवृत्ति – 30-04-2026
2. आदरणीय श्री पवन कुमार मानिकपुरी
प्रधान पाठक – प्रा.शा. इंदिरा आवास मस्तूरी
पदभार ग्रहण – 08-03-1984 | सेवानिवृत्ति – 31-07-2026
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दोनों शिक्षकों ने शिक्षा विभाग में लगभग 42 वर्षों तक निष्ठा और समर्पण से सेवा दी है जो हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
यह कार्यक्रम शासकीय अंग्रेजी माध्यम मिडिल स्कूल मस्तूरी परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें संकुल के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। अंत में सभी ने सामूहिक फोटो लेकर पल को यादगार बनाया।
शुभेच्छु समस्त शिक्षक संकुल केंद्र कन्या मस्तूरी वि.खं. मस्तूरी जिला – बिलासपुर (छ.ग.)





