Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
टॉप न्यूज़
Trending

भाग्योदय संस्कार यज्ञ महोत्सव 28 अगस्त को फलटन में

भाग्योदय संस्कार यज्ञ महोत्सव 28 अगस्त को फलटन में

भाग्योदय संस्कार यज्ञ महोत्सव 28 अगस्त को फलटन में

फलटन। (संवाददाता मुकेश कुमार जैन)। धर्मोदय वर्षायोग फलटन 2026 के अंतर्गत आचार्य श्री गुप्तिनंदी गुरुदेव ससंघ की प्रेरणा एवं पावन मार्गदर्शन में “भाग्योदय संस्कार यज्ञ महोत्सव” का आयोजन शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सकल जैन समाज, फलटन के तत्वावधान में किया जा रहा है।

यह विशेष संस्कार महोत्सव श्री सहस्रकूट दिगम्बर जैन धर्मशाला, फलटन में प्रातः 7 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं एवं पुरुषों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।आयोजकों के अनुसार वर्तमान जीवन में भाग्य का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलना, गृहस्थ जीवन एवं नौकरी-व्यापार में सफलता की कमी, अशांति व तनाव, अनावश्यक खर्च, पति-पत्नी के बीच खटपट, बच्चों का बात न मानना तथा विवाह संबंधी समस्याओं जैसी अनेक परेशानियों के समाधान एवं जीवन में सकारात्मक संस्कारों के विकास के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।महोत्सव में विशेष रूप से आमंत्रित बच्चों, युवाओं एवं पुरुषों को सफलता के विशेष गुरु-मंत्र एवं उपाय प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है। प्रतिभागियों से अपने साथ एक नारियल लाने का आग्रह किया गया है। साथ ही प्रतिभागियों से पूजा के वस्त्र पहनकर आने तथा अपने परिवार को भी साथ लाने का अनुरोध किया गया है।कार्यक्रम के संयोजक आचार्य श्री पद्म नंदी अभिषेक मंडल, अहिंसा युवा कमेटी, क्रांतिकारी राष्ट्रसंत दिगम्बर जैनाचार्य श्री गुप्तिनंदी जी ससंघ एवं धर्मोदय वर्षायोग समिति 2026 फलटन हैं।आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विशेष संस्कार महोत्सव का लाभ लेने तथा अपने जीवन को सफल, शांतिमय एवं समृद्ध बनाने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!