Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत यातायात थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

शहडोल, 17 सितंबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज थाना यातायात परिसर, शहडोल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री संजय अग्रवाल द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान रक्षित निरीक्षक शहडोल श्री अनिरुद्ध मीना, यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री अमित विश्वकर्मा सहित यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!