Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
टॉप न्यूज़

अशोक सिन्हा की विदाई में भावुक हुआ शिक्षा परिवार

पांचों बीईओ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान, बोले—शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद रहेगा जांजगीर-चांपा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिन्हा का डीईओ सूरजपुर के पद पर स्थानांतरण होने पर शिक्षा विभाग द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। पांचों विकासखंड शिक्षा अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में अधिकारियों ने श्री सिन्हा के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विभागीय कार्यों को बेहतर दिशा देने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके कुशल मार्गदर्शन, प्रशासनिक सूझबूझ और सकारात्मक कार्यशैली से विभाग को हमेशा नई ऊर्जा मिली। अधिकारियों ने कहा कि श्री सिन्हा का सरल, सहज और आत्मीय व्यवहार उनकी सबसे बड़ी पहचान रहा। उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व पहली मुलाकात में ही लोगों को प्रभावित कर लेता था। अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ उनका सहयोगात्मक रवैया और हर परिस्थिति में मार्गदर्शन देने की भावना शिक्षा परिवार के बीच हमेशा याद की जाएगी। कार्यक्रम में बीईओ श्री रमेंद्र जोशी (पामगढ़), श्री देवकांत द्विवेदी (अकलतरा), श्री रवि कुमार गौतम (बलौदा), श्री बसंत चतुर्वेदी (बम्हनीडीह), सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री साहू (नवागढ़) एवं संकुल समन्वयक श्री विकेश केशरवानी उपस्थित रहे। नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं समस्त शिक्षा परिवार जांजगीर-चांपा की ओर से श्री अशोक सिन्हा को सूरजपुर में नवीन पदस्थापना के लिए हार्दिक बधाई दी गई। साथ ही उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। 💐

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!