शहडोल पुलिस अधीक्षक ने वित्तीय अपराधों की समीक्षा की, GNS फाइनेंशियल मामले में SIT गठित

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
शहडोल / बुढार। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा जिले में लंबित वित्तीय अपराधों की गंभीरता को देखते हुए समीक्षा की गई। इसी क्रम में GNS FINANCIAL SERVICES PVT. LTD. के नाम पर निवेशकों को अधिक लाभ का प्रलोभन देकर की गई धोखाधड़ी के मामले में त्वरित कार्रवाई हेतु एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।
गठित जांच दल की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज दिनांक 05/09/2026 को थाना बुढार में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा उक्त प्रकरण में साक्ष्य संकलन, वित्तीय लेन-देन की सूक्ष्म जांच, तकनीकी विश्लेषण और नामजद आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु बिंदुवार कड़े निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित अन्य फरियादियों की शिकायतों को भी सुना गया तथा उन पर वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी बुढार को निर्देशित किया गया।



