Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
क्राइममध्य प्रदेश

रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता: 7 दिन में बरामद की चोरी गई ट्रॉली और चोरी में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर, 6.25 लाख का मशरूका जब्त

 

अनूपपुर / रामनगर। थाना रामनगर पुलिस को ट्रॉली चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज 7 दिन के भीतर चोरी गई ट्रॉली के साथ-साथ चोरी में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 6 लाख 25 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामनगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 24.08.2026 को ग्राम भलवाही निवासी प्रार्थी देव सिंह गोंड, उम्र 56 वर्ष ने थाना रामनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के बाहर खड़ी ट्रॉली क्रमांक BAF-117319 चोरी कर ली गई है, जिसकी कीमत लगभग 1,25,000 रुपये है। रिपोर्ट पर थाना रामनगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार पतासाजी, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई।

जांच के दौरान दिनांक 31.08.2026 को पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। चोरी में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर (चेसिस नंबर MBNCA49NKSTE43602, वाहन क्रमांक CG 31 C 2790) एवं चोरी गई ट्रॉली को एक विधि-विरुद्ध बालक (परिवर्तित नाम) राजकुमार शर्मा, पिता राकेश शर्मा, उम्र 17 वर्ष, निवासी भेड़वा टोला, थाना भालूमाड़ा के कब्जे से बरामद किया गया। विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस ने ट्रैक्टर एवं ट्रॉली को विधिवत जप्त कर लिया है। बरामद मशरूके की कुल कीमत लगभग 6,25,000 रुपये आंकी गई है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!