Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
छत्तीसगढ़

मस्तूरी में गोपियापारा बस्ती के लोगों ने विधायक और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मस्तूरी बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर मोड़ अम्बेडकर चौक स्थित गोपियापारा बस्ती के रहवासियों ने आज अपनी नाली और जल निकासी की समस्या को लेकर विधायक दिलीप लहरिया एवं कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा।

बस्तीवासियों ने बताया कि जयरामनगर मोड़ से पिलाही नहर तक की नाली पिछले एक साल से जाम पड़ी है। पिछले वर्ष बरसात 2025 में तहसीलदार एसडीएम और पीडब्ल्यूडी द्वारा सफाई के नाम पर नाली के ढक्कन तोड़ दिए गए थे जिनकी आज तक मरम्मत नहीं हुई है। इससे खुली नाली में आए दिन बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है।

वहीं मोड़ के पास होलह में पूरी बस्ती का गंदा पानी जमा हो गया है। निकासी नहीं होने से बदबू, मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

बस्तीवासियों ने विधायक दिलीप लहरिया और कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली की सफाई कर मलबा हटाया जाए टूटे हुए ढक्कनों की मरम्मत की जाए और गंदे पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देने वालों में चन्द्रकांत कुपेन्द्र दुर्गेश करियारे सोनू टण्डन नागेंद्र सनेही राकेश करियारे बहादुर सिंह सहित पूरी गोपियापारा बस्ती के लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!