हसौद में गुरु बालक दास जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई
हसौद। सतनाम आंदोलन के प्रवर्तक गुरु बालक दास जी की जयंती हसौद में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित सतनाम भवन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पीतांबर बंजारे के नेतृत्व में हुआ तथा मंच संचालन भी उन्होंने किया। बीरेन्द्र कुमार धीरहे का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि कैलास बंजारे खेमराज खटरजी तोशिबा लायन नाथूराम भारद्वाज एवं दादूराम सोनवानी उपस्थित रहे।
रामबाई मधुकर एवं पिंकी ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
सतनाम संदेश विकास समिति हसौद द्वारा कार्यक्रम में शामिल सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पंकज भार्गवभागवत धीरहे खेमराज कश्यप तोहित बंजारे चंद्रशेखर निराला चन्द्रहास निराला जे.आर. रात्रे सुखराम खुराना सुशीला टंडन अमृत लाल टंडन नीलकंठ धीरहे खगेश खूंटे यशवंत भारद्वाज लक्ष्मद भारद्वाज रामप्रसाद बंजारे मीना बाई खूंटे पूनम खूंटे हरगोविंद कोसले चंद्रिका टंडन सीताराम खूंटे नंदलाल भारद्वाज मिथुन जटवार होलाराम भारद्वाज चेदुराम जटवार एवं पुष्प खूंटे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समारोह में गुरु बालक दास जी के विचारों और सतनाम संदेश को आत्मसात करते हुए समाज में एकता भाईचारे एवं सामाजिक चेतना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।





