Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
मध्य प्रदेश

शहडोल: स्वतंत्रता दिवस समारोह में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण, तैयारियां पूर्ण

 

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

 

शहडोल। जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह इस वर्ष भी हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम, शहडोल में किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल होंगे, जो ध्वजारोहण करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा समारोह को गरिमामय और भव्य रूप से आयोजित करने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रातः 8:59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 9:00 बजे राष्ट्रगीत का गायन होगा, जिसके बाद प्रातः 9:04 बजे मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और राष्ट्रगान के साथ परेड द्वारा सलामी दी जाएगी।

प्रातः 9:07 बजे परेड निरीक्षण एवं मार्च पास्ट होगा। इसके पश्चात प्रातः 9:30 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रातः 10:00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा बधाई संदेश का वाचन किया जाएगा।

कार्यक्रम के अगले चरण में प्रातः 10:05 बजे से स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रातः 10:30 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रातः 10:40 बजे राष्ट्रगीत के साथ प्रातः 10:45 बजे मुख्य समारोह का समापन होगा।

समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, शिक्षक, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!