Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
टॉप न्यूज़

अनंतमती श्राविका संस्कार शिविर मे बेटियों को मिलेगा संस्कारो का सन्देश

अनंतमती श्राविका संस्कार शिविर मे बेटियों को मिलेगा संस्कारो का सन्देश

अनंतमती श्राविका संस्कार शिविर में बेटियों को मिलेगा संस्कारों का संदेश

घाटोल। (संवाददाता मुकेश कुमार जैन)। सकल दिगम्बर जैन समाज घाटोल के तत्वावधान में “अनंतमती श्राविका संस्कार शिविर” का आयोजन 30 अगस्त 2026, रविवार को किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य अविवाहित बेटियों में धार्मिक संस्कार, संस्कृति, विनय एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास करना है।

शिविर का आयोजन विज्ञान, विवेक, संत भवन में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस अवसर पर गुरु सान्निध्य और संस्कारों के माध्यम से बेटियों के व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। शिविर की प्रेरक भावना “गुरु सान्निध्य + संस्कार = बेटियां” रखी गई है।

आयोजकों के अनुसार बागड़ प्रांत में पहली बार आर्यिका संघ के सान्निध्य में बेटियों के सम्यक्त्व संस्कार कराए जाएंगे। शिविर में आचार्य श्री 105 प्रश्रमति माताजी एवं आर्यिका श्री 105 उपशममती माताजी का मंगल सान्निध्य प्राप्त होगा।

इसके साथ ही संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज, नवाचार्य आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज, अर्हं ध्यान योग प्रणेता 108 मुनि श्री प्रणम्यसागर जी महाराज, सप्तम पट्टाचार्य श्री 108 जयसागर जी महाराज एवं सराकोद्धारक आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

आयोजकों ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 8 वर्ष से लेकर सभी अविवाहित बेटियों को इस संस्कार शिविर में अवश्य लेकर आएं, ताकि उन्हें धर्म, संस्कार और जीवन मूल्यों से जोड़ने का अवसर मिल सके।

शिविर का आयोजन सकल दिगम्बर जैन समाज घाटोल द्वारा किया जा रहा है। समाज ने अधिक से अधिक बेटियों एवं अभिभावकों से शिविर में सहभागिता की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!