लंबे समय से फरार दो बदमाश सीधी से गिरफ्तार, एक के पास से लूट के पैसे और आधार कार्ड बरामद


Your message has been sent
रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
शहडोल / खैरहा। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना खैरहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने थाना खैरहा, अमलाई एवं जैतपुर के प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को जिला सीधी से गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दोनों फरार आरोपी रीवा-सीधी क्षेत्र में देखे गए हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना खैरहा पुलिस टीम ने गोपालदास तालाब, जिला सीधी के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी:
1. शनि दीवान उर्फ शनि पनिका पिता जगन्नाथ पनिका, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम लखवरिया, थाना खैरहा, जिला शहडोल।
2. विकास जायसवाल पिता रोहित जायसवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम लखवरिया, थाना खैरहा, जिला शहडोल।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने अपने परिजनों से संपर्क बंद कर दिया था और जिला शहडोल से बाहर रह रहे थे।
आरोपी शनि दीवान के विरुद्ध थाना खैरहा में धारा 309(6), 126(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 1,200 रुपये नगद, फरियादी का आधार कार्ड एवं एक पैकेट डायरी जप्त की है।
वहीं दूसरा आरोपी विकास जायसवाल थाना अमलाई के धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, 25/27 आर्म्स एक्ट एवं थाना जैतपुर के धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार एवं उद्घोषित आरोपी था। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना अमलाई पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
सराहनीय भूमिका – उक्त संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी खैरहा निरीक्षक उमाशंकर चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्र.आर. सोनू सिंह, प्र.आर. सतीश कुमार एवं आर. आलोक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।




