ब्यौहारी थाना क्षेत्र के नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
शहडोल।थाना ब्यौहारी क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
घटना का विवरण –
दिनांक 05/09/2026 को थाना ब्यौहारी में पीड़िता द्वारा परिजनों के साथ उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी संदीप पाल द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया है।
प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना ब्यौहारी में अपराध क्रमांक 0696/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) एवं 331(2) तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) 2012 की धारा 3 एवं 4 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तत्काल टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित आरोपी संदीप पाल को आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही एसडीओपी ब्यौहारी ऋषभ छारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा, उप निरीक्षक कामता प्रसाद प्यासी, प्रआर. अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक अमर सिंह एवं आरक्षक पंकज की सराहनीय भूमिका रही।




