Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
मध्य प्रदेश

वेंकटनगर चौकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोबाइल दुकान में हुई चोरी का किया खुलासा

आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 20 हजार रुपये का चोरी गया माल बरामद

 

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

अनूपपुर। जैतहरी थाना अंतर्गत चौकी वेंकटनगर पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गए मोबाइल, ईयरबड्स, हेडफोन और अन्य सामान कीमती लगभग 1,20,000 रुपये बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी जैतहरी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जैतहरी श्री गोकुलानंद पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27/08/2026 को फरियादी रावेन्द्र गुप्ता पिता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सिंघौरा थाना जैतहरी ने चौकी वेंकटनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम सिंघौरा स्थित उसकी मोबाइल दुकान में अज्ञात चोर ने पीछे की टीनशेड उखाड़कर प्रवेश कर दुकान में रखा सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान में 1 LAVA कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल, 1 ACER कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल, 2 नग POCO C71, 1 POCO C61, 1 itel A50c मोबाइल, 06 नग Boat कंपनी के बड्स, 01 Realme बड्स, 05 नग चार्जर एडाप्टर केबल, 09 नग नेकबैंड ब्लूटूथ हेडफोन एवं कुछ नगद राशि शामिल थी। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 295/26 धारा 331(4), 305(a) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही राजा शंकर शाह परस्ते पिता रमेश सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कपरिया थाना जैतहरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने सिंघौरा स्थित मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के कमरे में झोले में रखे चोरी गए 01 LAVA, 01 ACER, 03 POCO कंपनी के एंड्रॉयड मोबाइल, 01 itel मोबाइल, 07 नग बड्स ब्लूटूथ, 05 नग चार्जर एडाप्टर केबल, 09 नग नेकबैंड हेडफोन एवं नगद 415 रुपये जप्त किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय अनूपपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल अनूपपुर में दाखिल किया गया है।

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी वेंकटनगर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, उप निरीक्षक सुरेश कुमार अहिरवार, प्र.आर. 07 बलराम सिंह पैकरा, आर. 288 विजय टाटू एवं साइबर सेल से प्र.आर. राजेंद्र अहिरवार एवं पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!