Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
क्राइममध्य प्रदेश

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

 

बिजुरी/ अनूपपुर। नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को बिजुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेलंगाना के हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
नाम: ध्रुव प्रताप सिंह, उम्र 19 वर्ष
निवासी: माईनस कॉलोनी, बिजुरी
गिरफ्तारी स्थल: हैदराबाद, तेलंगाना

दिनांक 07 अप्रैल 2026 को रात्रि के समय एक नाबालिग बालिका अपने घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब बालिका का पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी एवं अपहरण का मामला दर्ज कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विवेचना प्रारंभ की। तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल की मदद से पुलिस ने अपहृत बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। माननीय न्यायालय में दर्ज कराए गए कथनों के आधार पर मामले में दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी गईं।

साइबर सेल से प्राप्त सटीक लोकेशन के आधार पर बिजुरी पुलिस की एक विशेष टीम ने हैदराबाद में दबिश देकर आरोपी ध्रुव प्रताप सिंह को धर दबोचा। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

इस संपूर्ण संवेदनशील कार्रवाई में निरीक्षक विकास सिंह, उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला, प्रधान आरक्षक पंकज मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार और आरक्षक विश्वजीत मिश्रा की विशेष एवं उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!