अपहृत महिला को दस्तयाब करने मे राजेन्द्रग्राम पुलिस को मिली बड़ी सफलता


रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
अनूपपुर / राजेन्द्रग्राम – पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर तथा एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में थाना राजेन्द्रग्राम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण के मामले में पीड़िता को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना राजेन्द्रग्राम में अपराध क्रमांक 195/26 धारा 140(3) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकड़े के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आज दिनांक 14/08/2026 को पीड़िता रोशनी बाई पति राम प्रसाद बघेल उम्र 28 वर्ष निवासी पटना हाल सोढ़ाटोला बघर्रा को बघर्रा से दस्तयाब किया गया। पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद पीड़िता को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकड़े के साथ सउनि आनंद प्रकाश बेक, प्रआर. 142 वीरेन्द्र सिंह मार्को, प्रआर. 140 राजेश पाव की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही ।



