Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
छत्तीसगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 24×7 आपातकालीन सेवा बसना में इलाज से मना करने का आरोप: पत्रकार और पत्नी के साथ कथित अभद्र व्यवहार जांच की मांग

जिला महासमुंद के बसना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 24×7 आपातकालीन चिकित्सा सेवा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहा हैं।

एक पत्रकार ने अस्पताल में मौजूद नर्स पर अपने पत्नी के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करने तथा बुखार की स्थिति में इलाज से मना करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 26 अगस्त 2026 की सुबह एक पत्रकार अपनी पत्नी के साथ बुखार का इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना पहुंचे थे।आरोप है कि अस्पताल में मौजूद नर्स द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और कथित रूप से कहा गया कि आज इलाज नहीं होगा तथा छुट्टी होने की बात कही गई।

पत्रकार के अनुसार जब उन्होंने अपनी पहचान पत्रकार के रूप में बताई तब भी कथित तौर पर वहां मौजूद नर्स द्वारा बुखार की दवा दे रहा था तो मौजूद दूसरा नर्स ने दवा देने से मना कर दिया

आरोप है कि इसके बाद पत्रकार और उनकी पत्नी को बिना समुचित इलाज के वापस लौटना पड़ा।

गरीब और सामान्य मरीजों से भी दुर्व्यवहार के आरोप

मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने पहुंचने वाले गरीब एवं सामान्य मरीजों के साथ भी कई बार नर्स द्वारा उचित व्यवहार नहीं किया जाता। लोगों का आरोप है कि मरीजों को समय पर उपचार और आवश्यक सहयोग नहीं मिलने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं।

पत्रकार ने बताया कि बुखार की स्थिति में इलाज नहीं मिलने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। बरसात के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और समय पर उपचार नहीं मिलने की स्थिति में मरीज की तबीयत गंभीर हो सकती है।

व्यवस्था पर उठे सवाल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में 24×7 आपातकालीन चिकित्सा सेवा संचालित है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यदि कोई मरीज बुखार अथवा अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में अस्पताल पहुंचता है और उसे कथित रूप से इलाज या प्राथमिक उपचार से वंचित कर दिया जाता है तो 24 घंटे संचालित आपातकालीन सेवा का लाभ मरीजों को किस प्रकार मिलेगा।

सामान्यतः दुर्घटना गंभीर बीमारी अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को चौबीसों घंटे आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए। ऐसे में सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच आवश्यक की जाना चाहिए

 

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांग

पत्रकार ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही आरोपों की जांच कर दोषी पाए जाने वाले नर्सिंग स्टाफ के विरुद्ध नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए और समय पर आवश्यक उपचार सुनिश्चित होना चाहिए। हालांकि मामले में वास्तविक स्थिति निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

अब देखना होगा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना की 24×7 आपातकालीन सेवा को लेकर सामने आए इन गंभीर आरोपों पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!