Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
देश

E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते

Rahul Gandhi on E20 Fuel: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर कहा कि ई-20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब हो रही हैं और वे जल्द ही ई-20 पेट्रोल के मुद्दे को बहुत बड़े स्तर पर उठाने वाले हैं.

 

देश में E20 पेट्रोल (एथेनॉल मिले पेट्रोल) को लेकर काफी ज्यादा बहस चल रही है. इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार (7 अगस्त, 2026) को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसमें एक कार को दिखाते हुए कहा कि E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब हो रही हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि वह E-20 पेट्रोल के मुद्दे को बहुत बड़े स्तर पर उठाने वाले हैं.

वहीं, राहुल गांधी की तरफ से जारी किए गए वीडियो में लगाए आरोपों पर अब केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रतिक्रिया सामने आई है. भाजपा ने राहुल गांधी पर E20 ईंधन को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है और कहा है कि उन्हें तो ढंग से एक्टिंग करनी भी नहीं आती है. कम से कम राहुल गांधी एक्टिंग तो ढंग से कर लेते.

राहुल गांधी को लेकर क्या बोली भाजपा?

राहुल गांधी के वीडियो शेयर करने के करीब डेढ़ घंटे बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी शुक्रवार (7 अगस्त, 2026) को शाम करीब साढ़े 7 बजे एक वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी के वीडियो में दिखाई गई कार में ईंधन डालने वाली जगह का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें ‘अपटू E20 पेट्रोल’ लिखा था

राहुल गांधी को खुद राहुल गांधी ने हीं एक्सपोज कर दिया- भंडारी

वहीं, वीडियो पोस्ट में भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, ‘राहुल गांधी इतने बड़े फ्रॉड हैं, इतने बड़े झूठे हैं कि उनसे एक एक्टिंग भी ढंग से नहीं होती है. जिस गाड़ी को दिखाते हुए राहुल गांधी ने वीडियो बनाया और आरोप लगाया कि वो गाड़ी E20 (एथेनॉल) कंप्लाएंट नहीं है और जब उन्होंने गाड़ी में फ्यूल डालने वाली जगह को खोला, तो वही गाड़ी चिल्ला-चिल्लाकर कह रही है कि वो E20 (एथेनॉल) कंप्लाएंट है. मतलब राहुल गांधी से एक्टिंग भी ढंग से नहीं होती है.’

उन्होंने कहा, ‘जो आदमी ढंग से झूठ भी नहीं बोल पा रहा है, वो आदमी कैसे विपक्ष का नेता (LoP) बन पाएगा. राहुल गांधी की मिमिक्री को खुद राहुल गांधी ने ही एक्सपोज कर दिया, इसीलिए देश राहुल गांधी को कभी सीरियसली नहीं लेता है. राहुल एक्सपोजेज राहुल ऑन ई20- यही सच्चाई है.’

राहुल गांधी और कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए- भंडारी

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘आज कांग्रेस और राहुल गांधी को ई20 (एथेनॉल) के ऊपर झूठ फैलाने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए. राहुल गांधी देश के मिडिल क्लास के विरोधी हैं, देश के किसानों के विरोधी हैं और देश के रणनीतिक फायदों के विरोधी हैं.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!